Showing posts with label words_unsaid. Show all posts
Showing posts with label words_unsaid. Show all posts

Friday, January 22, 2016

उड़ान

सुबह हुई ही है, सूरज उग रहा है।
यहां अलार्म की बीप से सारा घर गूँज रहा है।
अब दिनभर वही रोज़मर्रा की भाग-दौड़।
वही जद्दोजेहद। वही घर की बाग़-डोर।

बहुत चल लिए ज़िन्दगी में,
कुछ और करने को जी चाहता है।
सब छोड़ कर बस,
उड़ने को जी चाहता है।


शर्माजी का मकान।
पास की दुकान के पकवान।
सब चीज़ों की चाह तले,
ये तन घिसा चला जा रहा है।
इन आशाओं के बोझ तले,
ये दिल पिसा चला जा रहा है।

दौड़ भाग बहुत हो गई।
अब बस रुकने को जी चाहता है।
आशाओं के बंधन से मुक्त अब,
उड़ने को जी चाहता है।


जाति-धर्म के झगड़ों में,
बेक़सूर सूली चढ़ रहा है।
कुछ-एक की लालच और ताकत के नीचे दबकर,
कमज़ोर जान गँवा रहा है।

बहुत बन्ध लिए इन जाति-धर्म की ज़ंजीरों में।
इन्हें तोड़ कर खुल जाने को जी चाहता है।
सब भेदभाव हटा, फिर से एक होने को जी चाहता है।
ये सब बेमतलब के बोझ हलके कर अब बस...
उड़ने को जी चाहता है।
उड़ने को जी चाहता है।

Tuesday, October 08, 2013

ख़्वाबों से बातें

वो ज़ुल्फों का उड़ना,
यूँ धीरे से मुड़ना।

वो धीरे से मुड़कर,
यूँ थोड़ा मचलना।

वो थोड़ा मचलती,
यूँ कुछ कुछ अकड़ती।

वो कुछ कुछ अकड़कर,
यूँ आहें ही भरना।

कहना तो है कुछ,
पर खुद ही में हैं खुश।
वो बातें जो दिल की,
है दिल ही में रखना।

जो हम कह ना पाए,
हैं वो सुन ना पाए। 
है बातें ही ऐसी,
जो ख्वाब ही रहना।

अधूरी सी रातें,
हैं ख़्वाबों से बातें।
अधूरी सी रातें,
हैं ख़्वाबों से बातें।

जो वो सुन लें गर तो,
हो पूरा ये सपना।
जो वो सुन लें गर तो,
हो पूरा ये सपना।